PKN Live | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। सरसावा थाना क्षेत्र के कौशिक बिहार में एक मकान के अंदर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद शांत माने जाने वाले कस्बे में दहशत और सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और forensic team मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
घर के भीतर मिले पांच शव, सिर में मारी गई गोली
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी मृतकों के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में इसे targeted killing माना जा रहा है। जिस तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे मामला एक गंभीर murder mystery बनता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक नकुड़ क्षेत्र के खारी बांस गांव के निवासी थे। हालांकि, वे सरसावा के कौशिक बिहार इलाके में रह रहे थे।
CCTV Footage और हर एंगल से जांच
पुलिस इस Saharanpur murder case की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV cameras की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके।
फॉरेंसिक टीम ने घर के भीतर से कई अहम सुराग जुटाए हैं। खून के नमूने, खोखे और अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल Saharanpur crime news ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर संभावित एंगल जैसे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक विवाद को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस का दावा है कि शुरुआती जानकारी के आधार पर जल्द ही इस पांचहरे हत्याकांड से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।