Sunday, January 18, 2026

ICAI CA Result September 2025: आज जारी हुए CA Inter और Final रिजल्ट, ऐसे करें चेक – सीधा लिंक icai.nic.in पर

Share

ICAI CA September 2025 Result: कब और कहां जारी हुआ रिजल्ट

PKN Live | इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 3 नवंबर 2025 को CA Intermediate और CA Final परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
जो उम्मीदवार सितंबर 2025 में आयोजित CA Foundation, Intermediate और Final परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट icai.nic.in और icai.org वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

CA Result September 2025: रिजल्ट का समय

  • CA Final और CA Inter Result 2025: दोपहर 2 बजे जारी किया गया।

  • CA Foundation Result 2025: शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा —

“चार्टर्ड अकाउंटेंट्स Final, Intermediate और Foundation परीक्षाओं के परिणाम 3 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रिजल्ट icai.nic.in पर देख सकते हैं।”

CA Inter, Final, Foundation Result 2025 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले icai.org या icai.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर CA Result September 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ पर क्लिक करें और ICAI CA September Result 2025 डाउनलोड करें।

  5. रिजल्ट का प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।

CA Foundation Result 2025: पासिंग क्राइटेरिया

  • हर विषय में कम से कम 40 अंक होना अनिवार्य है।

  • कुल मिलाकर 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पास माने जाएंगे।

  • जो उम्मीदवार 70% से अधिक अंक लाते हैं, उन्हें ‘Pass with Distinction’ की स्थिति दी जाएगी।

ICAI Result September 2025: कहां मिलेगा Merit List और Pass Percentage

उम्मीदवार merit list, pass percentage और ICAI CA September 2025 Result updates के लिए
IACA वेबसाइट भी देख सकते हैं।

Read more

Local News