Maulana Tauqeer Raza Bareilly Violence FIR में बड़ा खुलासा, पुलिस को मिले पेट्रोल बम और अवैध हथियार

You are currently viewing Maulana Tauqeer Raza Bareilly Violence FIR में बड़ा खुलासा, पुलिस को मिले पेट्रोल बम और अवैध हथियार

AIN NEWS 1 | उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को “I Love Muhammad” कैंपेन के नाम पर हुई हिंसा को पुलिस ने एक सोची-समझी साजिश बताया है। पुलिस FIR के अनुसार IMC प्रमुख Maulana Tauqeer Raza Khan आरोपी नंबर एक हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिया था कि आज शहर का माहौल बिगाड़ना है, चाहे इसमें पुलिसकर्मियों की हत्या ही क्यों न करनी पड़े और मुस्लिमों की ताकत दिखानी है।

Maulana Tauqeer Raza पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 10 FIR में 2000 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए और मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए शहर में इंटरनेट 48 घंटे के लिए बंद कर दिया।

जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आला हजरत दरगाह और तौकीर रजा के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हुए। प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन भीड़ ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ जैसे उग्र नारे लगाने लगी। इसके बाद भीड़ ने तौकीर रजा के कथित बयान का हवाला देते हुए पुलिस पर हमले शुरू कर दिए।

पुलिस पर हमला पेट्रोल बम और हथियारों से

पुलिस FIR में खुलासा हुआ है कि उपद्रवियों को पहले से बुलाया गया था। तौकीर रजा और उनके सहयोगियों ने साजिश रचकर पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग कराई। पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके गए और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। कई पुलिसकर्मी झुलस गए और उनके डंडे व वर्दी के बैच छीने गए।

बरामदगी और प्रशासन की कार्रवाई

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में अवैध हथियार मिले। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस घटना को पश्चिमी यूपी को अस्थिर करने और राज्य की विकास योजनाओं को प्रभावित करने की साजिश बताया।

तौकीर रजा जेल भेजे गए

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तौकीर रजा सहित 8 आरोपी जेल भेजे गए हैं। प्रशासन ने तौकीर रजा और उनके करीबियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। उनके करीबी नफीस की मार्केट सील करने का नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम ने दुकानदारों को दोपहर तीन बजे तक मार्केट खाली करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Trophy : क्या भारत को नहीं मिलेगी ट्रॉफी? जानिए ICC का नियम और BCCI का रुख

Leave a Reply