Sunday, January 18, 2026

Venezuela Missile Attack News: Caracas पर हवाई हमला, America पर शक, US–Venezuela Tension बढ़ी

Share

PKN live | Venezuela Missile Attack News: लैटिन अमेरिका के देश वेनेजुएला में हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी काराकस में शनिवार देर रात एक के बाद एक कई तेज धमाकों से दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शहर में कम से कम 7 हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Venezuela Missile Attack News के बीच अमेरिका पर गंभीर शक जताया जा रहा है।

स्थानीय समय के अनुसार पहला धमाका रात करीब 2 बजे सुना गया। इसके बाद अलग-अलग इलाकों से तेज आवाजें आने की खबरें मिलीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि शहर के ऊपर से कम ऊंचाई पर करीब 10 विमान उड़ते नजर आए। इन विमानों की आवाजें इतनी तेज थीं कि लोग नींद से जागकर सड़कों पर निकल आए।

शहर के कई इलाकों में धमाके, सैन्य अड्डे के पास बिजली गुल

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार को धमाके हुए।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, काराकस के कई हिस्सों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। खासतौर पर शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित एक बड़े सैन्य अड्डे के आसपास हालात ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। इसी इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

धमाकों के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग यह समझ ही नहीं पा रहे थे कि यह किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा है या फिर असली हमला। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वेनेजुएला सरकार की चुप्पी, अमेरिका पर बढ़ता शक

हमले के बाद राजधानी काराकस में करीब 10 विमान कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आए।

इस पूरे घटनाक्रम पर वेनेजुएला सरकार की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि सरकारी सूत्रों के हवाले से संकेत मिल रहे हैं कि यह हमला विदेशी सैन्य कार्रवाई हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिका की भूमिका को लेकर हो रही है।

दरअसल, US–Venezuela Tension पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ी है। अमेरिका पहले ही वेनेजुएला के आसपास समुद्री इलाकों में भारी सैन्य तैनाती कर चुका है। ऐसे में राजधानी में हुए इन धमाकों ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच क्यों बढ़ा टकराव

धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास समुद्र में सैनिक, युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर रखे हैं।

अमेरिकी सेना सितंबर से अब तक कई छोटी नावों और ड्रग बोट्स पर हमले कर चुकी है। अमेरिका का दावा है कि ये नावें ड्रग तस्करी में शामिल थीं। इन कार्रवाइयों में अब तक 105 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। मानवाधिकार संगठनों ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

ट्रम्प कर सकते हैं युद्ध की घोषणा? टकर कार्लसन का दावा

वेनेजुएला के समाचार आउटलेट्स ने बताया कि कराकस के ला गुआइरा राज्य और मिरांडा राज्य के तटीय शहर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

अमेरिका के चर्चित एंकर टकर कार्लसन ने हाल ही में बड़ा दावा किया था। अपने ऑनलाइन शो ‘Judging Freedom’ में उन्होंने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वेनेजुएला के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर सकते हैं।

कार्लसन के मुताबिक, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हालात सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं और ट्रम्प इसे एक आधिकारिक भाषण के जरिए सार्वजनिक कर सकते हैं। इस बयान के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई थी।

वेनेजुएला के तेल टैंकरों पर अमेरिकी नाकाबंदी

अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाते हुए उसके तेल टैंकरों की आवाजाही पर सख्त नाकाबंदी कर दी है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर दावा किया था कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी नौसैनिक घेराबंदी से गुजर रहा है।

ट्रम्प ने लिखा था कि यह घेराबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक वेनेजुएला अमेरिका से कथित तौर पर छीनी गई तेल संपत्तियों, जमीन और अन्य संसाधनों को वापस नहीं करता। यह बयान Venezuela Oil Crisis को और गहरा करता नजर आ रहा है।

तेल कंपनियों को लेकर पुराना विवाद

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तेल को लेकर विवाद दशकों पुराना है। वर्ष 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति कार्लोस आंद्रेस पेरेज के कार्यकाल में वेनेजुएला ने पूरे तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इसके बाद विदेशी कंपनियों की संपत्तियां सरकारी कंपनी PDVSA के नियंत्रण में आ गईं।

हालांकि उस समय कंपनियों को मुआवजा दिया गया था, लेकिन कई अमेरिकी कंपनियां इस फैसले से असंतुष्ट रहीं। अमेरिका आज भी इसे अपनी संपत्ति से जोड़कर देखता है, जिससे विवाद लगातार बना हुआ है।

अमेरिकी हिरासत में वेनेजुएला और वेनेजुएला की हिरासत में अमेरिकी नागरिक

तनाव के बीच अमेरिका ने 10 दिसंबर को वेनेजुएला के एक बड़े क्रूड ऑयल टैंकर को विशेष सैन्य अभियान के तहत जब्त कर लिया था। इसके जवाब में वेनेजुएला भी सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है।

अखबार The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला ने अब तक 5 अमेरिकी मूल के नागरिकों को हिरासत में लिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने स्वीकार किया कि कुछ मामलों में गिरफ्तारियां कानूनी हैं, लेकिन दो अमेरिकी नागरिकों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है। अमेरिका इस पर जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

मादुरो का तख्तापलट? अमेरिकी अधिकारियों के संकेत

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबरें हैं कि आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ सीक्रेट ऑपरेशन शुरू हो सकता है। ट्रम्प प्रशासन पर आरोप है कि वह राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट कराना चाहता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के हफ्तों में अमेरिका ने कैरेबियन इलाके में बड़ी संख्या में युद्धपोत, विमान और सैनिक तैनात किए हैं। इससे दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव की आशंका और बढ़ गई है।

अमेरिका का आरोप: मादुरो ड्रग तस्करी में शामिल

अमेरिका लंबे समय से मादुरो पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाता रहा है। हालांकि मादुरो इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। उनका कहना है कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है।

मादुरो ने साफ कहा है कि वेनेजुएला की सेना और जनता किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करेगी। उनका दावा है कि अमेरिका बिना ठोस सबूत के सैन्य कार्रवाई कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।

वेनेजुएला के तट पर तैनात अमेरिकी वॉरशिप्स

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वेनेजुएला के तट के पास तीन आधुनिक एजिस गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर वॉरशिप्स तैनात हैं। इनमें USS Gravely, USS Jason Dunham और USS Sampson शामिल हैं।

इन जहाजों के साथ करीब 4,000 अमेरिकी सैनिक, P-8A Poseidon निगरानी विमान और एक हमलावर पनडुब्बी भी मौजूद है। ये सभी हवा, समुद्र और पनडुब्बी से होने वाले हमलों को रोकने में सक्षम माने जाते हैं।

राजधानी पर हमले के बाद क्या युद्ध की ओर बढ़ रहे हालात?

काराकस में हुए इन रहस्यमय हवाई हमलों ने Venezuela Crisis News को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। अगर इन हमलों के पीछे अमेरिका की भूमिका की पुष्टि होती है, तो यह दोनों देशों के बीच सीधे युद्ध की शुरुआत भी हो सकती है।

फिलहाल दुनिया की नजरें वेनेजुएला सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया और अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हैं। आने वाले घंटे और दिन यह तय करेंगे कि यह सिर्फ चेतावनी थी या फिर एक बड़े संघर्ष की शुरुआत।

Read more

Local News