आस्था के साथ सेवा का संकल्प, राजनगर एक्सटेंशन कांवड़ शिविर में गणमान्य लोगों का अभिनंद

PKN Live गाजियाबाद। सावन की आस्था के बीच राजनगर एक्सटेंशन में चल रहे 5वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे में सेवा और सामाजिक समर्पण की तस्वीर देखने को मिली। आयोजन के दूसरे दिन एक ओर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का सिलसिला जारी रहा, वहीं दूसरी ओर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

शिविर में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

आस्था के साथ सेवा का संकल्प, राजनगर एक्सटेंशन कांवड़ शिविर में गणमान्य लोगों का अभिनंद » Pknlive

11 अगस्त तक चलेगा कांवड़ सेवा शिविर

आयोजन के मुख्य संयोजक संदीप शर्मा के अनुसार, राजनगर एक्सटेंशन में यह सेवा शिविर 5 अगस्त से शुरू हुआ है और 11 अगस्त तक चलेगा। शिविर में आने वाले कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्री कृष्णा प्रॉपर्टीज और प्लेटिनम-321 सोसायटी के सौजन्य से आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

आस्था के साथ सेवा का संकल्प, राजनगर एक्सटेंशन कांवड़ शिविर में गणमान्य लोगों का अभिनंद » Pknlive

सामाजिक योगदान के लिए किया गया सम्मान

दूसरे दिन हुए विशेष सम्मान समारोह में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सैल्यूट तिरंगा के संगठन महामंत्री सचिदानंद पोखरियाल को सम्मानित किया गया। उनके साथ समाजसेवी सुभाष प्रधान, शाश्वत सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश मित्तल, महासचिव पंकज गोयल, डॉ. नरेंद्र दयानी, सीए विनीत गोयल, विजय अरोड़ा, प्रीतपाल सिंह खोसला और मोहित चौधरी सहित अन्य लोगों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

अतिथियों ने कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजक संदीप शर्मा एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना था कि धार्मिक आयोजनों के साथ जुड़ी सेवा की भावना समाज के अलग-अलग वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करती है।

आस्था के साथ सेवा का संकल्प, राजनगर एक्सटेंशन कांवड़ शिविर में गणमान्य लोगों का अभिनंद » Pknlive

कांवड़ सेवा से मजबूत होता है भाईचारा: विजय शर्मा

ग्राम अटौर के पूर्व प्रधान प्रत्याशी विजय शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि सेवा और सामाजिक सहयोग का भी अवसर है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा में सहयोग करने की अपील की। साथ ही श्रद्धालुओं से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सागर शर्मा, सुमित शर्मा, दीपू शर्मा, प्रज्वल शर्मा, कार्तिक शर्मा और अवध भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर की टीम ने 11 अगस्त तक इसी तरह कांवड़ियों की सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top